
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले लोगों को कीमतों की लिस्ट जरूर ही चेक कर लेनी चाहिए। आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।
जयपुर सहित देश के कई शहरों में लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में रुपए में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
मार्च 2024 में अन्तिम बार हुआ था कीमतों में बड़ा बदलाव
आपको बता दे कि देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इसके बाद से ही लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है। आगामी समय ही बताएगा कि कीमतों में कब बदलाव होगा।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments