Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अभिनेत्री Deepika Kakkar ने किया ये खुलासा, कहा- होश आने पर आधे घंटे तक दर्द…

इंटरनेट डेस्क। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतने के बाद इस अभिनेत्री को फिर से सर्जरी करवानी पड़ी है।

खबरों के अनुसार, टीवी की खूबसूरती अभिनेत्री दीपिका को लिवर में 1.3 सेंटीमीटर का एक सिस्ट हटाने के लिए एक बार फिर सर्जरी करवानी पड़ी है। तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह अब अपने घर आ गई हैं। दीपिका ने इस संबंध में अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से जानकारी दी है। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी सर्जरी के अनुभव उस दौरान हुए असहनीय दर्द और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद होश में आने के तुरंत बाद उन्हें जिस दर्द का सामना करना पड़ा, उसने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। होश आने पर आधे घंटे तक दर्द इतना तीव्र था कि मैं उसे सहन नहीं कर पा रही थी। दीपिका कक्कड़ की गिनती टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments