Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Price: सोने के भाव में आ चुकी है गिरावट, चांदी की है इतनी कीमत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपए और 24 कैरेट सोने के भाव में 210 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,49,240 रुपए दर्ज की गई है। कल ये कीमत 1,49,440 रुपए थी।

वहीं 24 कैरेट सोने का आज का भाव 1,56,700 रुपए है। कल इसके दस ग्राम की कीमत 1,56,910 रुपए थी। खबरों के अनुसार, वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई नरमी और घरेलू मांग में हल्की कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि चांदी के भाव में आज स्थिरता बनी हुई है। यहां पर एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपए पर ही स्थिर है। हालांकि कुछ बाजारों में चांदी में प्रति किलो 100-200 रुपए की मामूली गिरावट भी नजर आई है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments