Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में आज आ गई भारी गिरावट, इतना है चांदी का भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सोने की कीमतों को भारी गिरावट देखने को मिली है। गुलाबी नगरी जयपुर के सर्राफा बाजार में आज शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज जयपुर में सोने की कीमत में दो हजार रुपए से अधिक की गिरावट आई है।

24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत कल प्रति 10 ग्राम 1,56,590 रुपए थे, जो कि आज 1,54,350 हो गई है। आज सोने के विभिन्न कैरेट के दामों में भी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में कमजोर बदलाव का सोने की घरेलू कीमतों पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि अब चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को चांदी का भाव ₹265 प्रति ग्राम था, वहीं आज भी चांदी का भाव इतना ही है। गुलाबी नगरी जयपुर में आज प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।

PC:oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments