Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government Scheme: बेटियों को अलग-अलग स्टेज पर आर्थिक सहयोग देगी सरकार, हो गया है इस योजना का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं और बच्चियों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत अब दिल्ली सरकार की ओर से भी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लखपति बिटिया योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हालांकि ये राशि एक साथ नहीं दी जाएगी। जन्म के बाद पढ़ाई के दौरान अलग-अलग स्टेज पर आर्थिक सहयोग बेटियों को दिया जाएगा। लखपति बिटिया योजना के तहत जन्म के वक्त 11 हजार रुपए दिए दिए जाएंगे। वहीं पहली, छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश पर 5 हजार रुपए और दसवीं पास करने पर प्रोत्साहन राशि बेटियों को दी जाएगी।

12वीं कक्षा में भी बेटियों को सहायता दी जाएगी। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के दौरान 20 हजार रुपए और 21 साल की उम्र पूरी करने या उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद करीब एक लाख रुपए ब्याज सहित सीधे उनके खाते में सरकार की ओर से डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments