
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। यानी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। लोगों को जयपुर सहित कई शहरों में लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है।
वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार बड़े महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें
नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
PC:thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments