Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Yojana: केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए इस प्रकार करें आवेदन

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग किसान पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके तहत सरकार किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है। अगर आप भी पहली बार योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो तुरंत आवेदन कर दें। आज हम आपको आवेदन करने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं।

योजना में आवेदन करने का ये है आसान प्रोसेस

-सर्वप्रथम योजना आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

- अब होमपेज पर ;Farmer Corner सेक्शन में नया किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आधार नंबर, राज्य का नाम और स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड सही-सही भर दें।

- अब मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

-वेरिफिकेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें निजी जानकारी, जैसे- नाम, पता, बैंक खाते का विवरण (अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड), मोबाइल नंबर और अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी (खसरा-खतौनी) सही-सही भरनी होगी।

- राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी की जांच में आवेदन सही पाए जाने पर आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

जल्द ही जारी हो सकती है योजना की 22वीं किस्त
आपको बात दें कि किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त का इंतजार है। अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से योजना की 21 किश्ते जारी की जा चुकी है। सरकार की ओर से इसी माह में योजना की 22वीं किस्त को जारी किया जा सकता है।

PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments