Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पहुंचा भारतीय रुपया, बढ़ गई है चिंता

खेल डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। खबर है कि आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर पहली बार 93 के स्तर के पार पहुंच गया। ये रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के करण भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। हालांकि अभी यह थोड़ा संभलकर 93.12 पर आ गया है।

इस महीने की शुरुआत में रुपया 92 के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का निचले स्तर पर पहुंचना भारत के लिए चिंता की बात है। खबरों के अनुसार, आज रुपया 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। इसके कुछ समय बाद ही ये गिरकर 93 के पार पहुंच गया। आपको बता दें कि मौजूदा जंग दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है।

PC:newsbytesapp



Post a Comment

0 Comments