Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood: धुरंधर 2 ने रिलीज होने से पहले ही कर लिया है 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन

इंटरनेट डेस्क। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) रिलीज से पहले ही कमाई का रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। वैश्विक स्तर पर धुरंधर 2 ने कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 125 करोड़ रुपए को पार कर लिया है।

इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसने अब एडवांस बुकिंग के मामले में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। ये अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनने की राह पर है। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 15 लाख टिकट बेच लिए हैं।

इनमें से आधे टिकट बुधवार को होने वाले 'पेड प्रीव्यू' शो के लिए बिके हैं। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए सिनेमाघरों की ओर से अब देर रात और आधी रात के बाद के शो भी जोड़ने प्रारंभ कर दिए हैं। इसके साथ ही ये फिल्म देश के कई हिस्सों में 24 घंटे चलने वाली चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

खबरों के अनुसार, मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में पीवीआर चाकाला और मूवी मैक्स सायन जैसे सिनेमाघरों ने वीकेंड के लिए रात 1.50 बजे से शो शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं अहमदाबाद के कॉन्प्लेक्स सिनेमाज में भी गुरुवार से ही आधी रात के बाद के शो शुरू करने का निर्णय लिया है।

धुरंधर 2 ने देश में 21 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया
खबरों के मुताबिक, फिल्म ने 'पेड प्रीव्यू' के लिए अब तक 35 करोड़ रुपए की कमाई कर पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' के 25 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग से धुरंधर 2 ने देश में 21 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ये फिल्म उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल्स से 5 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments