Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Kumar Sanu: एक्स वाइफ के खिलाफ कुमार सानू मानहानि केस वापस लेने को तैयार, लेकिन रखी ये शर्त

इंटरनेट डेस्क। मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, तो कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने रीता के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का जो मानहानि का केस किया है, वह उसे वापस ले लेंगे अगर वो उनसे पब्लिक के सामने माफी मांग लें।

मालूम हो कि रीता भट्टाचार्य ने कई इंटरव्यूज में कुमार सानू के बारे में बात की थी। दावा किया जाता है कि कुछ बातें ऐसी थीं, जो कुमार सानू की छवि को खराब करने वाली और अपमानजनक थीं। उन्होंने इंटरव्यूज में कुमार सानू पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी को लेकर कुमार सानू ने एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था।

खबरों की माने तो तलाक के लगभग 32 साल बाद रीता भट्टाचार्य ने कुछ इंटरव्यूज दिए थे, जो कुमार सानू की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले थे, और यह लगातार हो रहा था। कई इंटरव्यूज दिए गए थे, जिनके बाद चीजें और बढ़ गईं। कई आर्टिकल्स सामने आए। तो इसलिए कुमार सानू को मानहानि का केस करना पड़ा।

pc - abp news



Post a Comment

0 Comments