
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने सोमवार के लिए दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत सौ रुपए से अधिक ही है।
जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के महानगरों की कीमतों में भी आज बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49,डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92,डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58,डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00,डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
रोजाना सुबह छह बजे जारी की जाती हैं कीमतें
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। इन कीमतों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments