Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Scheme: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 22वीं किस्त, राजस्थान के इतन लाख किसानों को मिलेगा लाभ

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक कृषकों को 18 हजार 640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तान्तरित की जाएगी।

राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 66.76 लाख से अधिक किसानों को 1335 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। प्रति किसान 2 हजार रुपए की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अब तक योजना के अंतर्गत 21 किस्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ की राशि हस्तान्तरित की जा चुकी है। केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का देश में बड़ी संख्या में किसान लाभ ले रहे हैं। पात्र लोगों को योजना के लिए आवदेन जरूर ही करना चाहिए।

दुर्गापुरा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा होंगे शामिल
इस अवसर पर राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने गुरुवार को दुर्गापुरा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

PC:punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments