
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच आमजन को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। देश में एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। अब कीमतों में 218 रुपए तक का इजाफा कर दिया गया है। खबरों क अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 194, कोलकाता में 218, चेन्नई में 203 और मुंबई में 196 रुपए महंगा हो गया है।
इससे दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत में 218 रुपए का इजाफा हुआ है। अब ये यहां पर 1990 के स्थान पर 2208, रुपए में मिलेगा। मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 2031 रुपए हो गई है। यहां पर कीमत 196 रुपए बढ़ी है। चेन्नई में 2246.50 रुपए में ये सिलेंडर मिलेगा। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 916.5 और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2031 में मिलेगा।
सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा प्रभाव
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में इजाफा होने से इसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में इजाफा होगा। वहीं कई अन्य चीजों की कीमतों में भी इजाफा होगा। आपको बता दे कि इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है इसी कारण से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में इजाफा हुआ है।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments