Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: सोना हुआ 18 हजार रुपए महंगा, 10 हजार रुपए बढ़े चांदी के दाम, आज ये हैं कीमतें

इंटरने डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज एक बार फिर से सोने-चांदी के दामों में उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने में 39 रुपए का उछाल आया है। इससे इसकी कीमत बढ़कर 1,48,821 रुपए हो गई है।

इससे पहले इसकी कीमत 1,48,782 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज एक किलो चांदी कीमत में 2,370 रुपए का इजाफा हुआ है। आज चांदी कीमत 2,38,911 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2,36,541 लाख रुपए प्रति किलो थी।

खबरों के अनुसार, इस साल सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.49 लाख रुपए हो गई है। वहीं इस साल चांदी की कीमत में दस हजाा रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलों चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments