इंटरनेट डेस्क। मई माह के पहले दिन आमजन को बड़ा झटका लगा है। ये झटका कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में इजाफा होने से लगा है। आज इस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके कारण होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इससे घर की रसोई का बजट तो फिलहाल नहीं बढ़ेगा।
खबरों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत में 993 रुपए का बड़ा इजाफा कर दिया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपए हो गई है। इससे पहले सिलेंडर लगभग 2078.50 रुपए में उपलब्ध था।
दिल्ली में अब इतने का मिलेगा सिलेंडर
इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़कर अब 3,024 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,031 रुपए थी। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3,237 हो गई है। पहले इसकी रेट 2,246.50 थी। वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर आज से 994 रुपए महंगा हो गया है। कोलकाता में ये सिलेंडर अब 2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा। .
होटलों में खाना हो जाएगा महंगा!
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से अब होटलों पर खाना खाना महंगा हो जाएगा। वहीं कचौरी-समोसे की कीमतों में भी इजाफा होने की पूरी संभावना है। खाने की कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments