Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है दोनों ईंधनों की औसत कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर है। वहीं प्रदेश में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर है। देश के बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर दोनों ईंधनों की कीमतों को निर्धारित किया जाता है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। इसके कारण कई चीजों के दाम बढ़ चुके हैं। कीमतों में कब कमी होगी, इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments