Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Salman Khan की फिल्म मातृभूमि का नया गाना हो गया है रिलीज

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' रिलीज हो चुका है।

जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया ये गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता नजर आ रहा है। बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश कर रही इस फिल्म में में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

मेकर्स की ओर से 'मेरा जी नहीं भरा' गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। ये एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इस गाने के विजुअल्स आंखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं। श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस फिल्म का दर्शकों बेसब्री से इंतजार है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments