Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: उपभोक्ताओं का खत्म नहीं हुआ है इंतजार, ये हैं दोनों ईंधनों की ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को इनकी कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया है, लेकिन कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। कीमतें कब कम होगी ये तो समय ही बताएगा।

जयपुर में आज को भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद – 94.49 रुपए / 90.17 रुपए

बेंगलुरु – 102.92 रुपए / 89.02 रुपए

हैदराबाद – 107.46 रुपए/ 95.70 रुपए

लखनऊ – 94.69 रुपए / 87.80 रुपए

पुणे – 104.04 रुपए / 90.57 रुपए

चंडीगढ़ – 94.30 रुपए / 82.45 रुपए

इंदौर – 106.48 रुपए / 91.88 रुपए

पटना – 105.58 रुपए / 93.80 रुपए

सूरत – 95.00 रुपए / 89.00 रुपए

नासिक – 95.50 रुपए / 89.50 रुपए

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बदलाव

आपको बता दें कि सरकार तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, हालांकि लम्बे समय से कीमतों बदलाव नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों इजाफा हो सकता है। आगामी समय ही बताएगा कि कीमतों में कब बड़ा बदलाव होगा।

PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments