
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज कीमतों में कमी नहीं हुई है। इससे लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। गुलाबी नगर में शनिवार को भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए तय की गई है।
वहीं डीजल की कीमत आज भी 90.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के महानगरों में भी कीमतों में आज किसी भी प्रकार का बदलाव कंपिनयों ने नहीं किया है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।
मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेगा। कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट करती है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments