Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राहत की बात ये है कि आज भी कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। कीमतें आज भी स्थिर है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है। इन कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments