Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सुबह-सुबह महंगाई का झटका, 10 दिन के अंदर तीसरी बार बढ़ गए हैं Petrol-Diesel के दाम

इंटरनेट डेस्क। देशवासियों को आज एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपिनयों ने आज दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा दिया है। आज पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस महीने तीसरी बार है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से इजाफा हुआ था। पेट्रोल-डीजल कीमतों में इजाफा होने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने से आगामी दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

कंपनियों ने इस कारण लिया फैसला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से ये फैसला लिया गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है। आगामी समय में एक बार फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

जयपुर में इतनी हो चुकी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब पेट्रोल के दाम बढ़कर 109.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम बढ़कर 95.09 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी ने आमजन की कमर पूरी तरह से तोड़कर रख दी है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments