Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood: अपनी ड्रेस के कारण चर्चा में आईं दीपिका पादुकोण, कीमत है इतनी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के केपटाउन की सोशल मीडिया पर दीपिका और शाहरुख खान की कुछ फोटो वायरल हुई हैं।

इस दौरान बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका का लुक काफी चर्चा में रहा। प्रशंसकों की नजर उनकी ड्रेस पर रही। प्रशंसकों ने उनकी ड्रेस को सर्च किया तो पता चला कि वह 23,537 रुपए (248 डॉलर) की ड्रेस पहनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि दीपिका की इस ड्रेस की असली कीमत करीब 47 हजार रुपए थी, लेकिन फिलहाल यह 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर बेची जा रही है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments