इंटरनेट डेस्क। आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम आएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। मतगणना के दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इससे आमजन ने राहत जरूर ही महसूस की होगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। यहां पर डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को आशंका है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। इस तारीख के बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं ये तो आगामी समय ही बताएगा।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments