Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

फिर लगा महंगाई का झटका: अब CNG के बढ़ा दिए हैं दाम, हो गई है इतनी महंगी

इंटरनेट डेस्क। सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। सरकारी गैस वितरक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएच) ने अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में इजाफा कर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। सरकारी गैस वितरक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने अब खुदरा दरें 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है।

इससे मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य हिस्सों में सीएनजी की कीमत अब बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कीमतों में आखिरी बार 14 मई को बदलाव किया गया था, जब दरों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था।

एमजीएच के इस कदम से निजी वाहन मालिकों, टैक्सियों और सीएनजी पर निर्भर सार्वजनिक परिवहन बेड़ों के परिचालन खर्च में इजाफा होगा। हालांकि प्रति किमी के हिसाब से सीएनजी अभी भी पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ती ही है। इससे पहले पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments