जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट पेपर लीक को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से इस संबंध में में सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट का हुआ था, दबा दिया इन्होंने। इनके खुद के लोगों के नाम आ रहे थे उसके अंदर। यही यहां हो रहा है, अभी मैंने सुना तीस चालीस लोगों को इन्होंने अवैध रूप से हिरासत में ले रखा है। अरे भाई कार्रवाई करो। उन्होंने बेइमानी करी है तो एफआईआर दर्ज करो, कार्रवाई करो। क्यों नहीं करते हैं?
गहलोत ने इस इस संबंध में आगे कहा कि जानबूझकर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए, जबकि कांग्रेस ने जो नौकरियां दी थी, उस वक्त में जमकर हमने नौकरियों के लिए अवसर प्रदान किए थे। पेपर लीक अगर हो गया मान लो तो हम ने इमीडीअट्ली कार्रवाई करी, बिना देरी के हमने पेपर को ही हमने रद्द किया।
गहलोत ने कहा कि एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करते? एफआईआर दर्ज करें, कार्रवाई करें और बताएं कि भाई एफआईआर क्यों दर्ज करी गई। पब्लिक को बताएं छिपा क्यों रहे हैं लोग? राजस्थान से नीट का पेपर आउट होना यह इनके लिए शर्म बात नहीं है क्या? ये खुद मान रहे हैं। एसओजी वाले मान रहे हैं।
सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले
वहीं पूर्व मंत्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर गहलोत ने कहा कि उस मामले में बोल चुका हूं मैं, पांच बजे सुबह उठा के ले आए, वो भाग रहा था क्या? ईडी ने बुलाया उनको ईडी का वहां गए, दो तीन दिन उनसे पूछताछ करी, अरेस्ट कर लिया। ये बुला लेते, बात करते, बात तो करते कम से कम, उनके बयान लेते, आप इमीडीअट्ली इस प्रकार से धमकाओगे, डराओगे तो यह नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले। इनको गलतफहमी है।
कोई भ्रष्ट है, कांग्रेस राज में करप्शन किया है, आप कार्रवाई करो, सजा सुनिश्चित करो, हमें कोई ऐतराज़ नहीं है, कोई हो, भले कोई भी किसी के कितने भी नजदीक हो। आप तो पता कीजिए भाई कौन करप्शन किया है, कहां किया है, ईमानदारी से जांच करवाओ।
PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments