Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: आज इतनी घट गई हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 543 रुपए की गिरावट आई है। इसकी कीमत अब गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गया है।

इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आज इसका भाव 618 रुपए प्रति किलोग्राम गिरा है। चांदी का ताजा भाव अब 2.39 लाख रुपए है।

आपको बता दें कि इस सोना अब तक 14 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 9 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलों चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments