Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,722 रुपए की गिरावट आई है। इससे आज एक किलो चांदी की कीमत घटकर 2.67 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.69 लाख रुपए पर थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 389 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत घटकर अब 1.58 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोना अब तक 24 हजार रुपए और चांदी 37 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। ये अब तक 1.58 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है।

वहीं एक किलो चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए था। वह बढ़कर 2.67 लाख रुपए हो चुका है। सोने-चांदी की आभूषण अब आमजन की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments