इंटरनेट डेस्क। मई माह के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किए जाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपिनयों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
पटना – पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत – पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
लखनऊ – पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे – पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर – पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
नासिक – पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
अहमदाबाद – पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु – पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद – पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं ये कयास
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद लोगों द्वारा आगामी समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस तारीख के बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं ये तो आगामी समय ही बताएगा।
PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments