Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Rahul Roy के समर्थन में आया ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन, पीएम मोदी से कर डाली है ये मांग

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उन्हें अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) का समर्थन मिला है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अब इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। एसोसिएशन एक्स के माध्यम से कहा कि हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है।

एआईसीडब्ल्यूए ने राहुल रॉय को लेकर आगे कहा कि उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से लोकप्रियता पाने का प्रयास नहीं किया, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है।

एआईसीडब्ल्यूए राहुल रॉय को लेकर आगे कहा कि उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं।

कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने जानकारी दी कि हमने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से अधिक उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। आपको बात दें कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को अधिक उम्र में काम नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों से जूझ़ना पड़ता है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments