Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: जयपुर में आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि दोनों ईंधनों की कीमतों में आज बदलाव नहीं हुआ है। इस माह दोनों ईंधनों की कीमतों में चार बार इजाफा हो चुका है।

सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए महंगा हुआ था। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए है। इस माह 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे,19 मई को पेट्रोल और डीजल औसत 90 पैसे और 15 मई को दोनों ईंधन 3 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए थे। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments