Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए 

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं कर आमजन को राहत दी है। कुछ दिनों में दो बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी कीमतें बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 108.94 और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में आज पेट्रोल ₹109.70 और डीजल ₹93.14, कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74, डीजल ₹95.13 और चेन्नई में पेट्रोल ₹104.49 और डीजल ₹95.47 प्रति लीटर बिक रहा है। देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है कीमतें

नोएडा में पेट्रोल ₹98.65 और डीजल ₹91.93
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹107.14 और डीजल ₹95.04
भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹105.25 और डीजल ₹96.83
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.10 और डीजल ₹86.09
हैदराबाद में पेट्रोल ₹111.84 और डीजल ₹99.95
लखनऊ में पेट्रोल ₹98.42 और डीजल ₹91.73
पटना में पेट्रोल ₹109.54 और डीजल ₹95.58
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹111.70 और डीजल ₹100.59

हाल ही में दो बार बढ़े हैं दोनों ईंधनों के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से इजाफा हुआ था। आगामी समय फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है।

PC:news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments