Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए बनी हुई है। इस महीने दोनों ईंधनों कीमतों को चार बार बढ़ाया जा चुका है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपए प्रति लीटर है।

जबकि डीजल लगभग 97.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल करीब 99 से 100 रुपए प्रति लीटर के बीच बना हुआ है, जबकि डीजल 88 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments