Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सुबह-सुबह आमजन को लगा बड़ा झटका, बढ़ गए हैं Petrol-Diesel के दाम, जान लें प्रमुख शहरों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। आज सुबह-सुबह आमजन को महंगाई का झटका लगा है। गैस की कीमत में इजाफा होने के बाद अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह ईंधन की नई दरें जारी की।पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपए की वृद्धि हुई है। इसी तरह डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।नई कीमतें लागू होने के बाद आज से आमजम की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। कीमतें बढ़ने से आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.97 रुपए लीटर हो गई है। वहीं यहां पर डीजल की रेट 93.23 पर हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने आज ये बड़ा कदम उठाया है।

ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुक हैं। क्रूड की कीमतों में इजाफा होने से सरकारी तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बरकरार रहने पर दोनों ईंधनों की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

देश के महानगरों में आज ये हैं कीमतें
आज दिल्ली में पेट्रोल 97.77, डीजल 90.67, मुंबई में पेट्रोल 106.50, डीजल 93.03, कोलकाता में पेट्रोल 108.74, डीजल 95.13, चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 रुपए प्रति लीटर है।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments