Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त!

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का लाभ देश के करोड़ों लाभार्थी उठा रहे हैं। किसानों को अब 23वीं किस्त का इंतजार है, जिसके जल्द ही जारी होने की संभावना है।

योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपए की राशि दी जाती है। ये राशि किसानों के खाते में हर चार माह के अंतराल पर डाली जाती है। आज हम हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किसानों के खाते में ये राशि कब आ सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में किसानों के खाते में 23वीं किस्त की राशि डाल सकती है। हालांकि अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

PC:krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments