इंटरनेट डेस्क। सनी देओल अब फिल्म इक्का में नजर आएंगे। बताया जा रहा हैं की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी दमदार रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल ने अक्षय खन्ना की तारीफ की। सनी देओल ने कहा कि अक्षय खन्ना को जो सक्सेस मिल रही है वो उसे डिजर्व करते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सनी देओल ने अक्षय खन्ना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, अक्षय और मैंने पहले बॉर्डर में काम किया है, वो पहली फिल्म थी जो हमने साथ में की थी, तब हमने खूब एंजॉय किया और इस फिल्म में भी हमने बहुत एंजॉय किया है। मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं. वो मुझसे भी ज्यादा अलग हैं वो बहुत अच्छे इंसान हैं।
आगे अक्षय की फिल्म धुरंधर की सक्सेस को लेकर भी सनी देओल ने बात की। उन्होंने कहा, ये हाई टामइ है, आपको नहीं पता कि कौनसा वक्त आपके लिए है। आपको सिर्फ काम करते रहना होता है, कभी भी उम्मीद मत छोड़िए और काम करते रहिए।
pc- youtube

0 Comments