Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

LPG Rules: 1 जुलाई से बदलने से जा रहे हैं नियम, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी को लेकर नियमों में बदलाव देखने को मिला है। 1 जुलाई से बदलने जा रहे नियमों की वजह से कुछ मौजूदा ग्राहकों को कनेक्शन बंद हो सकता है। ये वो ग्राहक हैं जिनके पास मौजूदा समय में पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन है।

वहीं, ई-केवाईसी नहीं करने वाले ग्राहकों को भी 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले महीने केंद्र सरकार ने एलपीजी अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया था। इस नियम के अनुसार जिस भी व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है उनका इंडेन, एचपी और भारत गैस कनेक्शन 30 दिन में बंद हो जाएगा। अगर ग्राहक खुद अपनी एलपीजी कनेक्शन बंद करवाता है तो उसे कूपन जारी होगा।

जिससे भविष्य में उसे जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा। मार्च में सरकार ने कहा था कि जिन स्थानों पर पीएनजी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। वहां पर सभी एलपीजी ग्राहकों को 3 महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तब की स्थिति में उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

pc-dailypioneer.com



Post a Comment

0 Comments