Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, लेने जा रहे हैं तो जान ले आज की कीमत

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बढ़ रही बातचीत के बीच सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹440 और 22 कैरट वाला ₹410 नीचे आया। उससे पहले लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड ₹5670 और 22 कैरट वाला ₹5200 सस्ता हुआ था।

चांदी का भाव
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,500 सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 ऊपर सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है।

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,46,670 ₹1,34,460 ₹1,10,040
मुंबई ₹1,46,520 ₹1,34,310 ₹1,09,890
कोलकाता ₹1,46,520 ₹1,34,310 ₹1,09,890
चेन्नई ₹1,48,360 ₹1,35,990 ₹1,13,690
बेंगलुरु ₹1,46,520 ₹1,34,310 ₹1,09,890
हैदराबाद ₹1,46,520 ₹1,34,310 ₹1,09,890
लखनऊ ₹1,46,670 ₹1,34,460 ₹1,10,040
पटना ₹1,46,570 ₹1,34,360 ₹1,09,940
जयपुर ₹1,46,670 ₹1,34,460 ₹1,10,040
अहमदाबाद ₹1,46,570 ₹1,34,360 ₹1,09,940

pc-deccanchronicle.com



Post a Comment

0 Comments