Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Yojana: अगर अभी भी खाते में नहीं आई है 23वीं किस्त तो इन नम्बरों पर कर दें शिकायत

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से शनिवार को जारी की थी। पीएम मोदी ने किस्त के माध्यम से 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है।

हालांकि अभी तक कुछ किसानों के बैंक में किस्त की राशि नहीं आई है। अगर आपके बैंक खाते में भी अभी तक किस्त की राशि नहीं आई तो परेशान होने की जरूर नहीं है। आप एक बार किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर कॉल करके अपनी समस्या से अवगत करवा सकते हैं। वहीं pmkisan-ict@gov.in पर भी ईमेल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

हालांकि इससे पहले आपको अपना अकाउंट चेक करना होगा। बैंक अकाउंट बंद होने पर उसमें पैसे क्रेडिट होते हैं तो कई बार मैसेज नहीं आता है। इसलिए आपको बैंक जाकर अपना बैंक अकाउंट एक बार चेक करना चाहिए। वहीं पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी चेक करनी होगी। ई-केवाईसी नहीं होने पर किस्त की राशि नहीं आती है। इसके बाद किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना होगा। इसके लिए अपना स्टेटस चेक करना है। यहां आपको जानकारी मिल जाएगी कि किस्त आई है या नहीं।

देश में बड़ी संख्या में किसान ले रहे हैं योजना का लाभ
आपको बात दें कि देश में बड़ी संख्या में किसानों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। लाभार्थियों को ये सहायता हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।

PC:peoplesupdate
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments