Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: 2,950 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमतों धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 760 रुपए बढ़ गए हैं।

इससे सोने की कीमत अब बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गई है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,950 रुपए का इजाफा हो गया है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस साल सोना अब तक 26 हजार रुपए और चांदी 41 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.66 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए थी। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने से अब ये दोनों कीमती धातुएं आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments