Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा, आज ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़े तनाव के आज सुबह कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो गया है। सुबह कच्चे तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.05 डॉलर यानी 1.09% बढ़कर 97.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.01 डॉलर यानी 1.08% चढ़कर 94.77 डॉलर प्रति बैरल पर जा चुका है।

हालांकि देश में सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। ये आमजन के लिए राहत की बात है। आागामी समय में दोनों ईंधनों की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने की संभावना है।

जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए और डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments