Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: क्या जयपुर में आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम, जारी हुई ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। लोगों को महंगी कीमतों पर ही दोनों ईंधनों को खरीदना पड़ेगा। जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि अभी अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसके कारण् पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इस तनाव के कारण गत माह चार बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया था। इससे लोगों को महंगाई का झटका लगा था। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments