Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के बावजूद आज भी कीमतों में कमी नहीं हुई है। जंग खत्म होने से लोगों के बीच दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने की उम्मीद जगी है।

बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना करना पड़ा रहा है। जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 प्रति लीटर मिलेगा।

अब कीमतों में कब कमी होगी ये देखने वाली बात होगी। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण गत माह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से चार बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया था।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments