इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एडवांस बुकिंग हुई है।
खबरों के अनुसार, 'जना नायकन' ने रिलीज से बुधवार रात 10 बजे तक 25 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रात 10 बजे तक 25.51 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। तमिल भाषा में इस फिल्म ने 19.22 करोड़ का बिजनेस किया।
हिंदी भाषा में फिल्म ने लगभग 19 लाख रुपए एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। थलापति विजय की फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। थलापति विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है। ये देखने वाली बात होगी कि 'जना नायकन' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रहती है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments