इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। हालांकि कंपनियों ने कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज आज भी 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है।
मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं की गई है। इस दौरान कई बार कीमतों में इजाफा ही किया गया है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments