Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आज प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को जारी कर दिया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव के बीच आज भी दोनों ईधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। आमजन को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में आज भी एक लीटर के लिए पेट्रोल 112.66 और डीजल के लिए 97.78 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं देश के बड़े शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपए,डीजल 95.44 रुपए

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.56 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपए, डीजल 98.80 रुपए

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपए, डीजल 100.92 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपए, डीजल 86.09 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपए, डीजल 103.82 रुपए

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपए, डीजल 95.55 रुपए

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपए, डीजल 99.36 रुपए

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपए, डीजल 104.40 रुपए

आमजन को है कीमतों में कमी होने का इंतजार
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कंपनियों ने लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं की है। अमेरिका-ईरान विवाद के दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में कई बार इजाफा जरूर किया गया है। लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है।

PC:outlookbusiness



Post a Comment

0 Comments