Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बॉलीवुड के स्टार सिंगर Kumar Sanu ने किया ये खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार सिंगर कुमार सानू ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपने अनुभवों का खुलासा करते हुए बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम और अनु मलिक उन्हें दुबई में एक बर्थडे पार्टी में गाने के लिए ले गए थे, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी मौजूद था। इसके बाद अखबारों में फोटोज छपने पर उन्हें मामले की गंभीरता समझ आई।

इसके अलावा इस साक्षात्कार में कुमार सानू ने खुलासा किया कि उन्होंने गैंगस्टर अबू सलेम के शो में भी गाना गाया था। पुलिस की चेतावनी और गिरफ्तारी की धमकी के बावजूद उन्होंने ऐसा किया था। वे अपनी मजबूरी का हवाला देकर गाने गए थे।

कुमार सानू ने जानकारी दी कि नदीम उन्हें दुबई ले गए थे। उन्हें केवल ये जानकारी दी दी गई थी कि किसी की बर्थडे पार्टी में गाना है। वहां दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ सामने बैठा था। इस दौरान अनु मलिक भी वहां पर मौजूद थे। कुमार सानू की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज सिंगरों में होती है।

PC:abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments