इंटरेनट डेस्क। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल को लेकर आमजन को राहत नहीं दी है।
आज भी ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों में वैट और दूसरे स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण पेट्रोल और डीजल के रेट हर शहर में अलग हो सकते हैं। इसी कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दूसरे शहरों में कीमतें अलग-अलग हैं। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।
नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए देने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है।
PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments