इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज भी बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी लोगों को राहत नहीं मिली है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।
नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
कीमतों से रोजमर्रा की जिंदगी होती है प्रभावित
गौरलबल है कि सरकारी तेल कंपनियों ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतें अपडेट की जाती हैं। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। दोनों ईंधनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। कीमतों से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।
PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments