इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का एक बाद भी फिर से प्रशंसकों को खूबसूरती का जलवा देखने को मिला है। ये अभिनेत्री एक बार फिर पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। यहां पर वह प्रशंसकों के बीच घिरी दिखाई दी।
उनकी पेरिस वीडियो और फोटो सामने आई हैं। ऐश्वर्या ने यहां पर प्रशंसकों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐश्वर्या की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायारल हो रही हैं। ऐश्वर्या का यहां पर ब्लैक वेल्वेट लुक देखने को मिला है। रैप पर उनके कॉन्फिडेंस की प्रशंसकों ने जमकर तारीफ की है।
इस खास मौके पर आराध्या बच्चन भी अपनी मां के साथ नजर आई। मां-बेटी ने सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींचा है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments