इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। वे अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। आज 44 साल के हो चुके हैं रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
2007 की फ्लॉप फिल्म ‘सांवरिया’से करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होने लगी है। वहीं संजू और एनिमल जैसी कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। 19 साल के कॅरियर में 21 फिल्मों के साथ रणबीर अब ‘रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं।
आज हम आपको रणबीर कपूर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 345 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए की मोटी फीस लेते हैं। उन्हें अपनी फिल्मों के मुनाफे में हिस्सा भी मिलता है। रणबीर कपूर को ब्रांड एंडोर्समेंट से 6 करोड़ रुपए मिलते हैं।
बाथरूम में फिसलकर गिरने से चेहरे लग गया था बड़ा कट
बहुत ही कम लोगों को पता होगा क रणबीर कपूर एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी हो गई। ये एक रेयर बीमारी है, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है और वह जल्दी-जल्दी बोलते हैं। रणबीर कपूर के बाथरूम में फिसलकर गिरने चेहरे पर बड़ा कट लग गया था। इस चोट का निशान आज भी उनके चेहरे पर है। रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर बड़ी संख्या में प्रशंसक बना लिए हैं।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments